Monday, August 30, 2010

DUSU ELECTION 2010 के चार चेहरे

केन्द्र की राजनीति से बिलकुल इतर, लेकिन उनके आधार स्तंभ के तौर पर सियासी मुख्यधारा में छात्रों की सक्रियता का अंदाजा महज इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रारंभिक दौर में ही समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व की पहचान और विकास की ओर अग्रसर युवाओं में अपनी पैठ बनाते संगठन के बहुआयामी कुछ चेहरों ने नेतृत्व की बागडोर थाम ली है...मूलमंत्र है – “SUCCESS IS ALL YOURS” और मांग है – “VOTE, SUPPORT & ELECT”। तो आईये जानते हैं डूसू पैनल के उन चार कर्मठ उम्मीदवारों को जिनके सहारे एक बार फिर NSUI तैयार है आपके लिए एक कुशल नेतृत्व की कमान देने को।

HARISH CHAUDHARY
PRESIDENT, PANEL NO. - 5


एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंदों कॉलेज हिंदी के विद्यार्थी है। इससे पूर्व हरीश नॉर्थ कैम्पस के विद्यार्थी भी रहे है। इस कारण नॉर्थ कैम्पस हो या साउथ कैम्पस सभी कॉलेजों में हरीश के राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियों के कारण छात्रों में अच्छी पहुँच है। इसी कारण ही एनएसयूआई के आंतरिक लोकतंत्र चुनावों में भी हरीश के साथ सबसे ज्यादा कॉलेज इकाई तथा प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन जाहिर किया। यमुना पार इलाके के रहने वाले हरीश को स्थानीय छात्र होने के कारण अच्छा सहयोग प्राप्त है।

A.A.VARDHAN CHAUDHARY
VICE PRESIDENT, PANEL NO. - 1
वर्धन चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय, रामजस कॉलेज के बीकॉम पास कोर्स के विद्यार्थी है। वर्धन न केवल डूसू में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार है बल्कि संगठन में दिल्ली प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष है। इसके साथ ही वर्धन रामजस कॉलेज काउन्सलर के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के एग्ज्यूकिटिव सदस्य भी रहे है। वर्धन दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैम्पस में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं।

DEEPIKA DESHWAL

SECRETARY, PANEL NO. - 3
दीपिका देशवाल दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग की विद्यार्थी है। पिछले पाँच वर्षों से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के साथ ही एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश प्रतिनिधि भी है। दीपिका सत्यवती कॉलेज काउन्सलर के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय एग्ज्यूकेटिव काउंसलर भी रही है। संगठनात्मक भूमिका के तौर प्रदेश महासचिव के तौर पर भी इन्होंने कार्य किया है। खेलो में विशेष योगदान के कारण अनेक पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी है।

AKSHAY KUMAR
JOINT SECRETARY, PANEL NO. - 2

अक्षय दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिष्ट स्टडीज विभाग में प्रथम वर्ष के छात्र है। पिछले चार वर्ष से सक्रिय राजनीति के साथ ही अक्षय देशबंधु कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्षय कॉलेज काउंसर भी रहे हैं और इसके साथ ही दिल्ली प्रदेश महासचिव के तौर पर संगठन को अपनी सेवाएं दी हैं।

1 comment: