Monday, August 30, 2010

राह NSUI की

एक ऐसा हाथ जिसके सहारे की ज़रूरत ना सिर्फ युवाओं को है, बल्कि देश को भी है, ताकि इसे एक अच्छा और प्रगतिशील नेतृत्व मिल सके। तब नाम आता है NSUI का जिसने एक सफल और कुशल नेतृत्व के लिए युवाओं को अपना आधार बनाया। एक ऐसा संगठन जो छात्रों में बसता है उसकी हर एक अच्छाईयों को उभारता है और प्रेरणा देता है संगठन के जुड़ाव को साथ लेते हुए, देश के लिए कुछ कर गुज़रने का। NSUI भले ही एक संगठन हो, लेकिन इसके ज़रिए छात्र अपने अधिकार और अपने कर्तव्य को बखूबी पहचान पाते हैं। तकरीबन 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी से इसका जुड़ाव इसे एक विश्वसनीय संगठनात्मक ढ़ांचा मुहैया कराता है, जिसने देश की आज़ादी और भारतीय लोकतंत्र की नींव को बल प्रदान किया। फिलहाल हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन सोच को उस दिशा तक ले जाना वो भी एक संगठन के रूप में काफी अहम हो जाता है। जाहिर है कल्चर और ट्रैडीशन के संदर्भ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता NSUI लोगों को एक समान अवसर मुहैया कराता है उन्हें ये समझ देता है कि वो जात-पात, रंग-भेद से ऊपर उठकर काम करे। ज़ाहिर है जब एक संगठन आपके साथ हो और आपके सभी सपने को साकार कर दे तो फिर विकल्प की तलाश आखिर क्यों होगी।और अगर हुई भी तो NSUI का अगला विकल्प भी NSUI ही होगा ।

No comments:

Post a Comment