Tuesday, August 31, 2010

NSUI के प्रचार में मितव्ययिता की झलक

पैसा बोलता है....लेकिन क्या चंद उद्देश्यों की पूर्ति और अपने फायदे के लिए पैसे को पानी की तरह बहाना शायद ना तो खुद के विकास के लिए अच्छा है और ना ही देश के विकास के लिए...वो भी ख़ासकर तब जबकि हमारा देश मंदी से उबरने में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगा है। हमेशा से होता आया है कि चुनाव के नाम पर ढेर सारे पैसे खर्च किए जाते हैं...चुनाव प्रचार में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है....जैसा की इसबार डूसू इलेक्शन में देखने को मिल रहा है....जहां कुछ पार्टी प्रचार अभियान में जमकर पैसे लुटा रही है वहीं NSUI ने मितव्ययिता को तरज़ीह दिया है।

लिंग्दोह समिति की सिफारिशों का ध्यान रखते हुए NSUI ने अपना पूरा चुनावी अभियान कम से कम खर्च में चलाने का जिम्मा लिया है। कम पैसे में चुनाव लड़ने और निष्पक्ष ढंग से चुनाव जीतने के मकसद से प्रत्याशी कॉलेज स्तर पर छात्रों से संपर्क साधने में लगे हैं...NSUI के सभी प्रत्याशी अलग-अलग समूहों के लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं ताकि चुनाव की गति को बल मिल सके और साथ ही मितव्ययिता से बचे पैसे का इस्तेमाल जनकार्यों में किया जा सके।

यही वजह है कि NSUI ने अपने प्रचार अभियान में सोशल नेटवर्किंस साइट्स की सहायता भी ली है ताकि सूचना क्रांति के इस सशक्त माध्यम के जरिए जनता से सीधे तौर पर जुड़ा जा सके। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स, Twitter, फेसबुक और ऑरकुट, जैसी साइट्स के माध्यम से NUSI के कार्यकर्ता कंप्यूटर पर मौजूद छात्रों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। फेसबुक, ऑरकुट पर NUSI के हर उम्मीदवार का प्रोफाइल बनाया गया है। जिससे हमारी Young Youth को उनकी छवि के बारे में पता चल सके। वहीं एनएसयूआईडूसू2010डॉटब्लॉगस्पॉटडॉटकॉम [http://nsuidusu2010.blogspot.com/] के नाम से एक ब्लॉग भी बनाया गया है... जिस पर NUSI के डूसू चुनाव से जुडी हर जानकारी मौजूद है साथ ही पिकासा पर एलबम बनाए गए हैं जिसमें प्रत्याशियों की प्रचार करती तस्वीरें मौजूद हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम के जरिए NUSI के समर्थक साइबर कैफे से, कार्यालयों से और अपने घरों से दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र मतदाताओं को NUSI पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं| जाहिर है एनएसयूआई किसी भी रुकावट को सामने नहीं आने देना चाहती ताकि छात्रों को एक कुशल नेतृत्व मिल सके। और छात्रों तक अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया का माध्यम सबसे उपयोगी है |

ब्लॉगस्पॉट, Twitter, जीमेल, Orkut, और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से Youths से NUSI के पैनल को मतदान करने और भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान किया जा रहा है...साथ ही sms के माध्यम से भी NUSI के समर्थक सभी छात्रों को अपने पैनल के बारे में पूरी जानकारी और वोट करने के लिए अपील कर रहे हैं, ताकि जीत आपकी हो...क्योंकि NSUI ने एक ही मंत्र को माना है और वो है "Success is All Yours"

2 comments:

  1. वाक्ई पैसा इन चीज़ों में ना बहा कर अगर दूसरी जगहों में इस्तेमाल किया जाए तो ज़्यादा अच्छा होगा।समय के साथ बदलाव झलक रहा है। मेरी तरफ से शुभ कामनाएं।

    ReplyDelete