> दाखिले में पारदर्शिता होनी चाहिए। ओबीसी कोटे के छात्रों को अलग से दाखिले की व्यवस्था हो।
> डीयू के सिर्फ दो कॉलेजों में बी.बी.ए. कोर्स है। उसे बढ़ाकर 5 कॉलेजों में किया जाए।
> हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा हो। छात्राओं के लिए हर कॉलेज में हॉस्टल बनवाए जाएं।
> मेट्रो में छात्रों के लिए पास सिस्टम लागू हो। कैम्पस में रिक्शों के किरायों में सुधार हो।
> नार्थ कैम्पस से साउथ कैम्पस तक यू स्पेशल बसें चलाने की कोशिश करेंगे। यू स्पेशल बसों की सर्विस बढ़ाई जाए।
> वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा जल्द दी जाए जिससे छात्रों को इंटरनेट के ज़रिए पूरे डीयू से जोड़ा जा सके। नेत्रहीन छात्रों के लिए ब्रेल सॉफ्टवेयर सभी कॉलेजों में हों।
> यौन उत्पीड़न के केसों की सुनवाई जल्द से जल्द कराकर उसे निपटाने की कोशिश की जाए।
> एकेडेमिक काउंसिल में एक छात्र प्रतिनिधि भी होना चाहिए, जिससे छात्रों की मांगों को अच्छी तरह से रखा जा सके।
> प्राइवेट हॉस्टल पर लगाम लगाने के साथ उनके यहां रेन्ट में पारदर्शिता हो इसके लिए एक कमेटी बनाई जाए।
No comments:
Post a Comment